महासमुंद : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने गणतंत्र दिवस समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभागों की झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल स्कूली विद्यार्थियों, परेड में शामिल होने वाले वरिष्ठ सशस्त्र समूह, परेड वरिष्ठ समूह, परेड कनिष्ठ समूह एवं प्लाटून कमांडरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। परेड कमांडर श्रीमती दीप्ति कश्यप एवं उपनिरीक्षक सायमा अंजुम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, द्वितीय स्थान शिशु संस्कार केंद्र और तृतीय स्थान गुड शेफर्ड अंग्रेजी माध्यम स्कूल ने प्राप्त किया। इसी प्रकार विभागीय झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान वन विभाग एवं तृतीय स्थान कृषि, मत्स्य एवं जल संसाधन विभाग ने प्राप्त किया।

इसके अलावा परेड वरिष्ठ सशस्त्र समूह में प्रथम स्थान 20वीं वाहिनी सशस्त्र बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल, तृतीय स्थान नगर सेना महिला ने प्राप्त किया। परेड वरिष्ठ समूह में प्रथम स्थान एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन, द्वितीय स्थान एन.सी.सी. जूनियर एवं तृतीय स्थान वन विभाग ने प्राप्त किया। इसी प्रकार परेड कनिष्ठ समूह में प्रथम स्थान गाइड, द्वितीय स्थान एन.एस.एस आत्मानंद हाई स्कूल, तृतीय स्थान स्काउट ने प्राप्त किया। पीटी प्रदर्शन को सराहते हुए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक एवं अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
अन्य सम्बंधित खबरें