महासमुंद : मड़ई मेला घुमने गए युवक के साथ गाली गलौच कर मारपीट.
महासमुंद के पिटीयाझर में मड़ई मेला घुमने के लिये गए एक युवक के साथ गाली गलौच कर मारपीट की गई, और जान से मारने की धमकी देते हुए चाक़ू से हमला किया गया.
मिली जानकारी के अनुसार पिटीयाझर वार्ड नं 23 निवासी प्रेमलाल यादव 26 जनवरी 2025 को शाम करीब 07.00 बजे पिटीयाझर में मड़ई मेला घुमने के लिये गया था, जहाँ दुर्गा मंच के पास गया तो दुर्गेश साहू से धक्का लगने पर वह उसके साथ गाली गुप्तार करने लगे. उतने में दुर्गेश के साथी पुनीत सिन्हा व उसके साथी गाली गुप्तार कर प्रेमलाल को जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे.
उसी समय बीच बचाव करने प्रेमलाल साहू आया और बीच बचाव कर रहा था कि उसे दुर्गेश और पुनीत के साथी ने उसे भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं चाकुनुमा हथियार से मारपीट किये हैं जिससे प्रेमलाल साहू के सिर और पीठ में चोंट लगकर खून निकला.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.