तुमगांव : गणतंत्र दिवस पर ग्रामीणो को मिठाई नहीं मिलने से हु... - CG Sandesh

तुमगांव : गणतंत्र दिवस पर ग्रामीणो को मिठाई नहीं मिलने से हुआ विवाद, सरपंच के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर की मारपीट.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में गणतंत्र दिवस पर ग्रामीणो को मिठाई नहीं मिलने से विवाद हो गया, जिसके बाद सरपंच के बेटे ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के घर जाकर उसके साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खैरझिटी में 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हाई स्कुल खैरझिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के बाद मिठाई वितरण किया गया, जिसमें कुछ ग्रामीणो को मिठाई नहीं मिलने के कारण सरपंच पति ईतवारी राम सिन्हा को मिठाई कम लाये हो कहकर सभी बोलने लगे. जिसके बाद ईतवारी अपने घर में रखे मिठाई को लेकर आया. मिठाई जो पुड़िया में बंधा था उसको कुंज लाल चेलक भी वितरण करने के लिए ले जा रहा था, तभी सरपंच पति ईतवारी राम सिन्हा द्वारा बोला गया कि तुम मिठाई को क्यों ले जा रहे हो. तो कुंज लाल चेलक बोला कि मिठाई वितरण करने ले जा रहा हूं, तब सरपंच पति द्वारा बोला कि हम लोग मिठाई वितरण नहीं कर सकते, इसी बात को लेकर स्कुल मैदान में वाद विवाद हुये.  फिर कुंज लाल चेलक अपने घर आ गया.

कुंज लाल चेलक के घर आने के बाद करीबन 1.45 बजे ईतवारी राम सिन्हा के पुत्र मनीष सिन्हा अपने दोस्त सुरज साहू , किसलाल सिन्हा, शिवम साहू के साथ आये और कुंज लाल चेलक को, पिताजी को स्कुल ग्राउण्ड में गाली गलौज क्यो किये हो कहकर सभी एक राय होकर गंदी गंदी मां बहन की गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ थप्पड से मारपीट किये, मारपीट करने से कुंज लाल चेलक के शरीर में दर्द हो रहा है. घटना को कुंज लाल चेलक की  पत्नि रामेश्वरी चेलक, मेरी बहु धनेश्वरी चेलक, भाई बोधन चेलक एवं संजय लहरे देखे, बीच बचाव करने आये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें