महासमुंद : पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर निर्दलीय उतरे मैदान में
महासमुंद। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने आज बाजे गाजे और सैकड़ों समर्थकों के साथ निर्दलीय उतरे मैदान में। भाजपा की राह में बन सकते है रोड।
नामांकन भरते ही प्रकाश चंद्राकर के बदले सुर, कहा भाजपा ने फिर उनके साथ छल कर दिया है, लेकिन महासमुंद की जनता है उनकी ताकत। ग्यारह फरवरी को महासमुंद की जनता ठगों को सिखाएगी सबक।
हम आपको बता दें कि निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश चंद्राकर ढाई साल भारतीय जनता पार्टी के सदस्यंके रूप नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहे। भाजपा के पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाया और मात्र ढाई साल में ही सत्ता से बाहर कर दिया था।
निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद की जनता ने उनके ढाई साल का कार्यकाल देखा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद उन्होंने शहर की आम जनता की मूलभूत समस्याओं में से एक पानी की समस्या को हल कर दिया है।