महासमुंद : सामान खरीदकर घर जाते समय हुई दुर्घटना, मामला दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : सामान खरीदकर घर जाते समय हुई दुर्घटना, मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत परसदा गांव के मोड़ पास सामान खरीदकर घर जा रहा एक व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 27 जनवरी 2025 को खिलावन आडिल अपने मोटर सायकल SP साईन होण्डा क्रमांक CG22X2958 में परसदा से महासमुंद सामान खरीदने आया हुआ था,  और सामान खरीदकर वापस परसदा जा रहे थे, इसी दौरान परसदा गांव के मोड़ पास, सामने की तरफ तुमगांव रोड से एक इक्को वाहन स्कुल वेन क्रमांक CG 04 HC 9602 आ रही थी. जिसका चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर सामने से मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंन्ट कर दिया.

एक्सीडेन्ट करने से खिलावन आडिल के दाहिना पैर टखना के पास ज्यादा चोंट लगा तथा दाहिने कमर के नीचे एवं बांये हाथ भूजा में चोट लगा, तथा एक्सीडेन्ट करने से मोटर सायकल SP साईन होण्डा क्रमांक CG22X2958 क्षतिग्रस्त हो गया.

इसके बाद खिलावन आडिल को तत्काल उपचार हेतु वहां पर उपस्थित लोगों के द्वारा जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया था जहां प्राथमिक उपचार पश्चात रिफर कर दिया गया.

मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें