तुमगांव : बच्चे के लिए दुधपाऊडर ले आया ससुर तो सास को आया गुस्सा, बहु से गाली गलौच कर की मारपीट.. फिर..
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम गढसिवनी में बच्चा के लिए लाये दुधपाऊडर को लेकर एक घर में विवाद हो गया, जिसके बाद बच्चे की माँ को उसकी सास ने गाली गलौच कर मारपीट की और उसके मायके जाकर उसके माता पिता से भी गाली गलौच कर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढसिवनी निवासी रेणुका साहू ग्राम कौवाझर मे सीएचओ के पद पर कार्यरत है, जो 27 जनवरी को रात 8 बजे अपने घर में थी तो उसका ससुर बच्चे के लिए दुध पाऊडर लाया. जिसपर रेणुका की सास, अपने पति को दुधपाऊडर क्यों लाये हो बच्चा उसका है खर्च वो खुद उठायेगी कहा, जिसे रेणुका सुनकर क्यों नहीं लायेंगे बच्चा तो आप लोगो का भी है बोली तो उसकी सास गंदी गंदी गालीया देने लगी तथा हाथ मुक्के से मारपीट कर इसके माता पिता को जब भी बुलाते है तो उन लोग आते नहीं है तो चलो हम लोग उनके घर जाकर मारपीट करेंगे कहकर रेणुका की सास ऐश्वर्य लक्ष्मी साहू, ससुर राजेश साहू, पति कुलदीप साहू, देवर कुणाल साहू सभी एक राय होकर रेणुका के पिता सुकदेव साहू के घर अंदर जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते बोले कि अपनी बहन को ड्युटी से क्यों लाये हो बोलते मारपीट किये.
मारपीट से सभी को चोट लगा है तथा दोनो हांथ की चुडिया टुट गयी है. घटना को सोनाली साहू एवं राजू साहू देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 331(6)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.