सिंघोड़ा : मोटर सायकल मे क्रिकेट दिखाने नहीं ले जाने पर घर जा... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : मोटर सायकल मे क्रिकेट दिखाने नहीं ले जाने पर घर जाकर दो लड़को ने की मारपीट.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम लांती में अपने मोटर सायकल मे क्रिकेट दिखाने नहीं ले जाने पर दो लड़कों ने घर जाकर मारपीट की जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लांती निवासी नीलमणी दास पंडिताई का काम करते हैं, जो 25 जनवरी 2025 को शाम 07:30 बजे अपने घर में थे तो तभी गांव का दिनेश बरिहा अपने साथी धीरेन्द्र साहू के साथ आया और उनके बेटे डिलेश्वर दास को बाहर निकल तू कहां छुपा है आज तुझे जान से मार देंगे साले तू हम लोगो को क्रिकेट दिखाने अपने मोटर सायकल मे क्यो नही लिया है कहकर जोर जोर से घर सामने चिल्लाते हुए मां बहन की गाली गलौच करने लगा.

जिन्हे नीलमणी दास द्वारा मना करने पर तू मना करने वाला कौन होता है, आज तुम्हारे सब परिवार वालो को जान से मार देंगे बोलते हुए गाली गलौच किये तथा दिनेश बरिहा अपने हाथ मे पहने कडा को निकालकर कडा से नीलमणी के बांये आंख के उपर मारकर भाग गया.

मारपीट करने से नीलमणी दास के बायें आंख के उपर सिर मे चोट लगकर बहुत खून निकल रहा था तब उसके बेटे डिलेश्वर दास ने 112 वाहन को फोन किया जो कुछ समय बाद 112 वाहन आने से उसमे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये है जहां उपचार कराया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें