महासमुंद : दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव 12 फरवरी से, कलेक्टर विन... - CG Sandesh

महासमुंद : दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव 12 फरवरी से, कलेक्टर विनय कुमार ने लिया तैयारियों का जायजा

महासमुंद। जिले की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन इस बार आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए माघ पूर्णिमा 12 और 13 फरवरी को भव्य तरीके से होगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सिरपुर स्थल पहुँच कर सिरपुर महोत्सव के आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिरपुर अंतर्गत विभिन्न स्थलों का मुआयना करते हुए सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव में साफ-सफाई, पार्किंग, शौचालय, पेयजल आदि की चाक चौबंध व्यवस्था की जाएगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें