महासमुंद : ट्रैक्टर में जा घुसी बाइक, शादी का कार्ड बांटने ज... - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रैक्टर में जा घुसी बाइक, शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो लोगों की मौत

महासमुंद। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां पठानिया ढाबा के सामने एनएच-53 में एक फरवरी को सपोस से रायगढ़ शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे सुरंगी पाली के तीन लोग अचानक ट्रैक्टर चालक के द्वारा ब्रेक मारने पर मोटरसाइकिल ट्रैक्टर में जा घुसा जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिव कुमार निषाद अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 ए 4440 में अपने साथी सत कुमार नाग एवं सुनील निषाद के साथ सपोस से रायगढ़ शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थे।


मोटरसाइकिल को शिव निषाद चला रहा था दोपहर करीब 11.45 को पठानिया ढाबा के पास पहुंचे थे कि एक बिना नंबर का ट्रैक्टर के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक ब्रेक मार दिया जिससे मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के पीछे एक्सीडेंट हो गया। मोटरसाइकिल चालक शिवकुमार निषाद पिता हरिसिंह निषाद (50) सुरंगी पाली] थाना.सांकरा एवं सत कुमार नाग पिता सुकलाल (45) सुरंगीपाली के सिर में गंभीर चोट लगी।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति सुनील निषाद को भी चोटे आई हैं। ट्रेक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें