महासमुंद : DCB बैंक के सामने सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत, पु... - CG Sandesh

महासमुंद : DCB बैंक के सामने सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

महासमुंद के DCB बैंक के सामने हुए एक सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार विकाश चंद्राकर पिता रामानुज चंद्राकर उम्र 31 वर्ष 25 अक्टूबर 2024 के रात्रि लगभग 09:30 बजे अपने मोटर सायकल स्कुटी होंडा एक्टीवा क्रमांक CG 06 HA 4267 में खरोरा की ओर से महासमुंद की ओर आ रहा था, तथा DCB बैंक के सामने NH353 रोड महासमुंद में पीछे से आ रही मोटर सायकल होंडा साईन क्रमांक CG 04 NL 6185 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेजी से लापरवाही पूर्वक चलाते हुये विकाश के स्कुटी एक्टीवा को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसके सिर, बायें हाथ की कोहनी के ऊपर, दाहिना चेहरा में गंभीर चोंट आयी, और जिसे ईलाज के लिये जिला अस्पताल महासमुंद ले जाने पर डाक्टर द्वारा प्रारंभिक उपचार बाद उचित ईलाज हेतु रिफर करने पर ईलाज के दौरान 12 नवंबर 2024  को मौत हो गई.

मामले में पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल होंडा साईन क्रमांक CG 04 NL 6185 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 106(1) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें