महासमुंद : नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र जारी, शासकीय सेवक शनिवार 8 फरवरी को कर सकते हैं मतदान
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत ऐसे शासकीय सेवक मतदाता जिनकी ड्यूटी नगरीय निर्वाचन में लगी हुयी है, संबंधित शासकीय सेवक के मतदान हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र (ईडीबी) की सुविधा दी गयी है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका परिषद्, महासमुन्द के आम निर्वाचन हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय, महासमुन्द कक्ष क्रमांक-25 को सुविधा केन्द्र बनाया गया है। जहां निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र जारी किये हुए शासकीय सेवकों को 08 फरवरी 2025 को समय प्रातः10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी।
अन्य सम्बंधित खबरें