नगरीय निकाय निर्वाचन महासमुंद अंतर्गत निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र जारी 55 शासकीय सेवको ने किया मतदान
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत ऐसे शासकीय सेवक मतदाता जिनकी ड्यूटी नगरीय निर्वाचन में लगी हुयी है, संबंधित शासकीय सेवक के मतदान हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र (ईडीबी) की सुविधा दी गयी है। प्रभारी अधिकारी शुभम देव ने बताया कि नगरपालिका परिषद्, महासमुन्द के आम निर्वाचन हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय, महासमुन्द कक्ष क्रमांक-25 को सुविधा केन्द्र बनाया गया है। जहां निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र जारी किये हुए 65 शासकीय सेवकों में से 55 शासकीय सेवकों ने आज ई डी बी द्वारा मतदान किया । ज्ञात है कि 08 फरवरी को प्रातः10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मतदान की सुविधा उपलब्ध किया गया था ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें