महासमुंद : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बना रहे व्यक्ति... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बना रहे व्यक्ति से तीन लोगों ने की मारपीट.

महासमुंद के ग्राम चोरभट्ठी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बना रहे एक व्यक्ति से घर से चिपका कर बनाने नहीं देंगे कहते हुए तीन लोगों ने गाली गलौच कर मारपीट की जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चोरभट्ठी निवासी प्रेम यादव 09 फरवरी 2025 को दोपहर करीब 01.00 बजे अपने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिये कालम जाली लगा रहा था, तभी उसके पड़ोसी अशोक सबर, यशवंत सबर एवं लक्ष्मीबाई सबर द्वारा एक राय होकर उसके घर के सामने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें घर को हमारे घर से चिपका कर बनाने नहीं देंगे बोलते हुये, मां बहन की अश्लील गाली गलौज देकर हाथ एवं मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये.

मारपीट करने से प्रेम यादव को बायें आंख, होंठ, दोनों पैर का घुटना, दाहिने कोहनी एवं पीठ में चोंट लगा है. घटना को उमाशंकर यादव, अन्नू यादव देखे एवं बीच बचाव किये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें