तुमगांव : महिला से पति, सास और सौतन ने की मारपीट.
तुमगांव में एक महिला से उसके पति सौतन और सास से मिलकर मारपीट की जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 02 तुमगांव निवासी रेखा बाई 07 फरवरी 2025 को रात्रि 08.30 बजे बच्चों के साथ बैठकर खाना खा रही थी तभी उसकी सास लक्ष्मी द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुए यहां से चली गयी थी तो वापस आकर यहां घर में बैठे बैठे खा रही है कहने पर रेखा ने इस जायदाद पर मेरा भी हक है बोली तो उसी बात पर रेखा का पति उसकी सौतन चित्रेखा तथा सास तीनो एक राय होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हांथ मुक्के से चेहरे में मारपीट किये.
मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें