महासमुंद : नगरीय निकाय चुनाव : मतदात की प्रक्रिया शुरू, कुछ ... - CG Sandesh

महासमुंद : नगरीय निकाय चुनाव : मतदात की प्रक्रिया शुरू, कुछ बूथों पर EVM मशीन खराब

महासमुंद। आज महासमुंद जिले में नगरीय निकाय चुनाव में निर्धारित समय पर मतदात की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हुआ है। कुछ स्थानों पर evm के खराब होने की खबर आ रही है। जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। महासमुंद के 30 वार्डों में मतदान के लिए 60 पोलिंग बूथ बनाई गई है। सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे हैं। खराब हुए evm को सुधारने के लिए इंजीनियर शहर के पोलिंग बूथ में घूम रहे हैं। Evm की बटन में थोड़ी समस्या होने की खबर कई स्थानों से मिल रही हैं, जिसे तत्काल सुधारा गया है। प्रत्याशियों के द्वारा सभी बूथ पर पैनी नजर बनाए रखे हुए है।


महासमुंद सहित जिले के सरायपाली, पिथौरा, तुमगांव और बागबाहरा में भी मतदान के प्रकिया शुरू हो चुकी है। जिले के 6 नगर निकाय के चुनाव के लिए 16 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार है वहीं जिले के 100 पार्षद पदों के लिए 298 उम्मीदवार मैदान में हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें