महासमुंद : 3 लीटर महुआ शराब जप्त
महासमुंद पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 11 फरवरी 2025 को ग्राम बनसिवनी से 3 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम बनसिवनी का कन्हैया बंजारे अवैध रूप से हाथ भट्टी का महुआ शराब कमार डेरा बनसिवनी के पास रख कर बिक्री कर रहा है, मुखबीर की सुचना पर पुलिस ने मौका पहुंचकर रेड कार्यवाही किया, जहाँ आरोपी कन्हैया बंजारे के कब्जे से एक मेंगो फ्रुटी के प्लास्टिक बाटल दो लीटर वाला में हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब पुरी भरी हुई 02 लीटर, एक मेंगो फ्रुटी के प्लास्टिक बाटल दो लीटर वाला में हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब आधा भरी हुई 01लीटर, दो नग मेंगो फ्रुटी का प्लास्टिक बाटल दो लीटर वाली जिसमे शराब की गंध आ रही, नगदी रकम 700 रूपये जिसमे एक 100 रूपये का पाइंटर नियुक्त कर चिन्हाकित किये गये रूपये S लिखा हुआ कुल शराब 03 लीटर कुल कीमती 600 रूपये, बिक्री रकम 700 रूपये कुल जुमला कीमती 1300 रूपये को जप्त कर कब्जा धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट पंजीबंद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया.