तुमगांव : शासकीय अस्पताल से मोटरसायकल चोरी - CG Sandesh

तुमगांव : शासकीय अस्पताल से मोटरसायकल चोरी

शासकीय अस्पताल तुमगांव से मोटरसायकल चोरी होने पर मामला दर्ज कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिरदा निवासी मोहन लाल यादव 05 फरवरी 2025 को अपनी मां के ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव में भर्ती कराया था, जिसको देखने प्रतिदिन रात को अस्पताल में ही रहता था तथा मोटर सायकल भी वहीं पर रखता था.

इसके बाद 8 फरवरी 2025 को प्रतिदिन की तरह वह मोटर सायकल को वहीं रखा था, और सुबह उठकर देखा तो उसका मोटर सायकल काला लाल रंग का I SMART क्रं0 CG06GE0173 कीमती 25000 रूपये वहां पर नहीं था जिसे आसपास पता तलाश किया पता नही चला,कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जा चूका था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें