महासमुंद : ट्रक की ठोकर से बाइक चालक घायल
महासमुंद थाना अंतर्गत महेन्द्र पत्थर फैक्ट्री के पास एक ट्रक की ठोकर से बाइक चालक घायल हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नांदगांव निवासी रामानंद पटेल 6 फरवरी 2025 को सुबह करीब 09:00 बजे अपनी मोटर सायकल CG 06 GA 4925 हिरो एचएफ डिलक्से से तुमगांव जाने के लिए निकला था, और जैसे ही नारायण पटेल के घर के पास पहुँच उसी समय नारायण पटेल, रामानंद पटेल की गाड़ी को रूकवाकर बोला की कहा जा रहे हो, तब रामानंद पटेल बोला की तुमगांव काम से जा रहा हूं, जिसपर नारायण पटेल भी तुमगांव में काम है बोला, फिर दोनो तुमगांव गये और वहां से काम निपटाकर वापस दोपहर करीब 12:00 बजे तुमगांव से निकले तब गाड़ी को नारायण पटेल चलाने लगा और रामानंद पटेल गाड़ी के पीछे बैठ गया.
इसके बाद जैसे ही दोनों दोपहर करीब 12:30 बजे महेन्द्र पत्थर फैक्ट्री के पास पहुंचे, तो उसी समय एक ट्रक अपनी ट्रक को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर रामानंद पटेल की गाड़ी में एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे नारायण पटेल और रामानंद पटेल गाड़ी से गिर गये.
तब रामानंद पटेल उठ कर नारायण पटेल के पास गया, तो देखा कि नारायण पटेल ट्रक के चक्का में आ गया था, उसी समय ट्रक नम्बर JH 10 CD 2030 से दुर फेका जाने के कारण रामानंद पटेल को किसी प्रकार की चोटे नहीं आयी है, तथा नारायण पटेल के दाहिना हाथ, छाती, पीठ में तथा सिर में चोटे आयी थी, वहा खड़े बहुत से लोग आकर रामानंद पटेल एवं नारायण पटेल को उठाये तथा नारायण पटेल को लेकर जिला अस्पतताल महासमुंद में ईलाज के लिए भर्ती किये जहाँ से रिफर करने पर नारायण पटेल के परिवार वाले उसे नीजी अस्पताल के गए.