तुमगांव : सरपंच प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला. - CG Sandesh

तुमगांव : सरपंच प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला.

तुमगांव पुलिस ने मारपीट के एक मामले में सरपंच प्रत्याशी पर मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुकराडीह निवासी दिनेश खुटे तुमगांव इण्डेन ग्रामीण वितरण में गैस सिलेण्डर डिलीवरी करने का काम करता है, जो 12 फरवरी 2025 को वाहन क्रमांक CG 04 NJ 2102 में गैस सिलेण्डर भरकर ईशु मनहरे के साथ में ग्राम अछोला गया था, जहाँ गैस वितरण करते समय सरपंच प्रत्याशी कमलेश (पिन्टू) बाघमारे आया और बिना कार्ड के गैस सिलेण्डर मांगने लगा. जिसे दिनेश द्वारा बिना कार्ड के गैस सिलेण्डर देने से मना करने कमलेश ने सरपंच प्रत्याशी हूं करके दबाव बनाया और गंदी-गंदी मां बहन की गाली गुप्तार करते हुए हाथ थप्पड़ से गला दबा कर मारपीट किया, और दिनेश को गांव में दोबारा आयेगा तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया. यह सब घटना ईशु मनहरे पिता अशोक मनहरे उम्र 26 के द्वारा देखा व सुना गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें