महासमुंद : पति-पत्नी स्कूल गए पढ़ाने, घर में हुई ताला तोड़कर चोरी.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम खैरा वार्ड नं 10 में एक शिक्षक के घर ताला तोड़कर चोरी की गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं 10 रमा विहार कालोनी निवासी हरियरसिंह साहू प्राथमिक शाला ग्राम पाली में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है, तथा इनकी पत्नी भावना साहू ग्राम शेर के प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है. तथा इनके घर में दो बच्चे भी रहते हैं.
रोज की तरह 14 फरवरी 2025 को सुबह 09:40 बजे भी हरियरसिंह और उसकी पत्नी भावना अपने स्कुल ड्युटी पर चले गये तथा, घर पर कोई नहीं था. इसके बाद हरियरसिंह जब प्राथमिक शाला ग्राम पाली से घर शाम करीब 04.30 बजे आकर देखा तो घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था एवं दरवाजा अंदर से बंद था.
जहाँ घर के बाजू का गेट खुला हुआ, एवं कमरा का सामान बिखरा हुआ था और कमरा अंदर का लड़की के आलमारी के दराज में रखा हुआ नगदी रकम करीब 55,000 हजार रूपये नहीं था एवं बगल के कमरा में लोहे के आलमारी खुला हुआ और उसके अंदर से लाकर में रखा 02 नग चांदी का पायल, 02 नग चांदी का बिछिया, 02 नग चांदी का छोटा पायल, 10 नग बच्चे का चांदी का चुडी, 01 नग सोने का लाकेट, 01 सोने का अंगूठी, 02 नग सोने का टाप्स, 02 नग सोने का एयर रिंग कीमती करीबन 30,000 रूपये जुमला कीमती 85000 रूपये नहीं था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.