महासमुंद : नगरीय निकाय चुनाव में बेटे ने लिया बाप का बदला, त... - CG Sandesh

महासमुंद : नगरीय निकाय चुनाव में बेटे ने लिया बाप का बदला, तुमगांव नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी

महासमुंद। जिले के निकाय चुनाव में आज कांटे की टक्कर के बीच जीत और हार के फैसले के बाद जिले के 6 नगरीय निकाय चुनाव में महासमुंद और बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है वहीं बसना, सरायपाली और पिथौरा में बीजेपी का कब्जा रहा है वहीं तुमगांव नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बलरामकांत साहू ने कांग्रेस और भाजपा को पटकनी देते हुए जीत हासिल की है।


हम आपको बता दें कि महासमुंद जिले के महासमुंद नगर पालिका परिषद में भाजपा और कांग्रेस के बीच शुरुआत से टक्कर चल रही थी। भाजपा के लिए यह चुनाव इसलिए बड़ा प्रतिष्ठा का चुनाव रहा क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार द्वारा डॉक्टर विमल चोपड़ा दो बार के अध्यक्ष और एक बार के विधायक रह चुके हैं। जिन्हें महासमुंद के युवा नेता निखिलकांत साहू ने 3546 लगभग वोट से हरा कर एक बड़ी जीत हासिल कर निखिलकांत साहू ने अपने पिता मनोजकांत साहू का बदला डॉक्टर विमल चोपड़ा से ले लिया है। हम आपको बता दें कि सन 2000 के महासमुंद नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से डॉक्टर विमल चोपड़ा मैदान में थे और कांग्रेस से मनोज कांत साहू मैदान में थे। जिन्हें लगभग एक हजार वोट से भाजपा से अपने निकटम प्रतिद्वंदी मनोजकांत साहू को हरा दिया था। महासमुंद नगर पालिका परिषद के 30 वार्डों में 17 में भाजपा, 7में कांग्रेस और 6 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों का कब्जा जमाया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें