महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सुनी प्रधानमंत्री ... - CG Sandesh

महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 119वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधायक कार्यालय में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इस बार भी प्रधानमंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों व मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेस सेक्टर और नारी शक्ति का जिक्र किया। उन्होंने कहा- हर तरफ चैंपियंस ट्रॉफी और क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का महत्व क्या होता है ये सब जानते हैं। भारत ने स्पेस में जो सेंचुरी लगाई है, उसका अलग महत्व है। इसरो की सफलता का दायरा बढ़ा है। नारी शक्ति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। देश की मातृ-शक्ति ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। इस बार महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट देश की कुछ प्रेरणादायक महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेलो इंडिया, वन्य जीवों और फिटनेस जैसे मुद्दों पर भी बात की।

इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदगण देवीचंद राठी, हरवंश सिंह (नानू भाई), पवन पटेल, भाऊराम साहू, शुभ्रा शर्मा, माखन पटेल, चंद्रशेखर बेलदार, पीयूष साहू, माधुरी यदु, भारती चंद्राकर, सुनैना ठाकुर, सीता डोंडेकर, धनेश्वरी सोनवानी, कल्पना सूर्यवंशी सहित हफीज कुरैशी, हनीश बग्गा, सोनधर सोनवानी, पप्पू ठाकुर, आकाश पांडे व स्वच्छता दीदी व मित्र उपस्थित थें।


अन्य सम्बंधित खबरें