महासमुंद : आलोचनात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देता है  र... - CG Sandesh

महासमुंद : आलोचनात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देता है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : डॉ अनुसुइया अग्रवाल

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श  महाविद्यालय महासमुंद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत नियुक्त एंबेसेडरों की मीटिंग महाविद्यालय में ली गई।

उक्त मीटिंग में महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल डी.लिट. के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत नियुक्त एंबेसडरों की मीटिंग हुई, एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया ।

तरुण बांधे ने शिक्षा नीति के अंतर्गत द्वितीय सेमेस्टर में विषय का चयन कैसे करें, इस पर जानकारी दी। 

बताया कि द्वितीय सेमेस्टर में वैल्यू एडिशन कोर्स की जगह अब स्कील इनहेंसमेट कोर्स कराए जा रहे हैं। कला, वाणिज्य, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस संकाय में एबिलिटी इनहेंसमेट कोर्स में रोटेशन के तहत विज्ञान और कंप्यूटर साइंस संकाय में अंग्रेजी भाषा की जगह हिंदी भाषा, वाणिज्य संकाय में पर्यावरण अध्ययन की जगह अंग्रेजी भाषा और कला संकाय में हिंदी भाषा के जगह पर्यावरण अध्ययन की पढ़ाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की तरह द्वितीय सेमेस्टर में एक विषय अलग संकाय से जो निर्धारित पुल और महाविद्यालय में उपलब्ध कोर्स से चुना जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री रवि देवांगन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम पर अपने विचार रखे। श्री रवि देवांगन ने बताया की तीसरे सेमेस्टर के बाद 3 वर्ष की पढ़ाई करेंगे या 4 वर्ष के बाद आनर्स की डिग्री मिलेगा, इसका भी चयन करना होगा। 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शोध की पढ़ाई करने के लिए कौन-कौन विद्यार्थी योग्य होंगे। इसकी भी विस्तार से जानकारी दी। इस संबंध में सभी छात्र - छात्रों को जागरूक करने हेतु एंबेसेडर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर  एनईपी संयोजक सहा. प्राध्यापक वाणिज्य तरुण बाँधे, सदस्य सहा. प्राध्यापक रवि देवांगन, तृपेश साहू क्रीड़ा अधिकारी, अ.सहा.प्रा. निलेश तिवारी एवं समस्त कक्षाओं से चयनित एनईपी एंबेसेडर कला संकाय से शिवानी दवे, विज्ञान संकाय फरजाना कुरेशी और ट्विंकल ,वाणिज्य  संकाय से अकेश्वर् उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें