महासमुंद : जनपद एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों के निर्वाचन एवं अधिसूचना प्रकाशन के लिए समय सारणी जारी
जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन की तिथि एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करने की तिथि तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्यों को जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी करने की तिथि 04 मार्च 2025 निर्धारित किया गया है। जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) के आयोजन की तिथि 07 मार्च 2025 को निर्धारित है।
इसी तरह जारी समय सारणी में जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रकाशन की अधिसूचना 27 फरवरी 2025 को जारी की जाएगी, इसी तिथि में जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु निर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी की जाएगी। जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन की तिथि एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करने की तिथि तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्यों को जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी करने की तिथि 05 मार्च 2025 निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) के आयोजन की तिथि 10 मार्च 2025 को निर्धारित है।