महासमुंद बेकिंग : जिला पंचायत चुनाव में हुआ बड़ा उलटफेर, भाज... - CG Sandesh

महासमुंद बेकिंग : जिला पंचायत चुनाव में हुआ बड़ा उलटफेर, भाजपा को लगा झटका, हितेश चंद्राकर और प्रेम चंद्राकर की रिटेबुलेशन में हुई हार

महासमुंद। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक से भाजपा समर्थित प्रेम चंद्राकर और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से हितेश चंद्राकर के जीत की घोषणा हो चुकी थी। 

कल जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी नयन पटेल और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से किसान नेता जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने रिटेबुलेशन के लिए आवेदन किया था।


आज स्थानीय नई मंडी प्रांगण में रिटेबुलेशन किया गया जिसमें भाजपा के दोनों प्रत्याशी हितेश चंद्राकर और प्रेम चंद्राकर की हार का सामना करना पड़ा है।


फाइनल रिटेबुलेशन के बाद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक में 31 वोटों से जागेश्वर जुगनू चंद्राकर की जीत हुई है वहीं क्षेत्र क्रमांक 4 से नयन पटेल को 34 वोट से जीत मिली है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें