तुमगांव : मारपीट के बाद शिकायत करने पहुंचे पुलिस के पास, महि... - CG Sandesh

तुमगांव : मारपीट के बाद शिकायत करने पहुंचे पुलिस के पास, महिला ने थाना के बाहर मारा थप्पड़

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अमावश में रास्ते साईड मांगने को लेकर दो लोगों में मारपीट हो गई, जिसके बाद दोनों ही मामले में शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे, जहाँ थाने के बाहर महिला ने व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया.

ग्राम अमावश निवासी प्रदीप ढीढी ने बताया कि 25 फरवरी 2025 को वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HC 3447 को चलाते हुए अपने गांव अमावश जा रहा था, तभी शाम करीबन 4.00 बजे रास्ता में गुरू घासीदास मंदिर के पास गांव का मन्नु लाल जांगडे जा रहा था जिसे प्रदीप ने साईड मांगने के लिए हार्न दिया तो वह माँ की गाली देते हुए इतना बड़ा रास्ता नहीं दिख रहा है कहकर गंदी-गंदी मां बहन गाली देकर हाथ थप्पड़ से मारपीट किया. घटना को गांव के रानु टंडन, सुमित जोशी देखे, इसके बाद जब प्रदीप  रिपोर्ट करने थाना आया तो थाना के बाहर मोटर सायकल में बैठा था कि मन्नु लाल जांगडे की पत्नि वीणा जांगडे ने उसे गाल में थप्पड मार दिया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

जबकि मन्नु लाल जांगडे ने बताया कि वह ग्राम अमावश का निवासी है, तथा 23 फरवरी 2025 को उसकी पत्नि वीणा जांगडे ने प्रदीप ढीढी के भाभी को वार्ड पंच में हराया है. इसी बात को लेकर 25 फरवरी 2025 को वह लाला जांगडे के घर तरफ से अपने घर आ रहा था कि शाम करीबन 5-30 बजे रास्ता में छोटू ढीढी के घर के सामने बरगद पेड़ के नीचे अपने मोटर सायकल तेज चलाते हुए लाया. तब मन्नू पीछे मुडकर देखा तो गांव का प्रदीप ढीढी उसे बोला कि इतना बड़ा रास्ता तुमको दिखाई नहीं दे रहा है कहकर गाली गलौज किया और अपने मोटर सायकल को खड़ा कर मारने के लिए दौड़ाया. वहीँ बरगद के नीचे बैठे गांव के सुमेन्द खुंटे और तोरण मिर्ची, बुधे लाल जेण्ड्रे को मन्नू बोला कि देखो मुझे मारने के लिए दौड़ा रहा है, और ऐसा कहते ही हाथ थप्पड़ से मारपीट करने लगा. मारपीट को देखकर सुमेन्द खुंटे और तोरण मिर्ची, बुधे लाल जेण्ड्रे तीनो बीच बचाव किये. जिसे प्रदीप छोडाकर मन्नू मारने के लिए पत्थर लेकर दौड़ाया. लड़ाई झगड़ा की आवाज को सुनकर मन्नू की पत्नि वीणा जांगडे, भाभी राधिका जांगडे, पुत्र भुपेन्द्र जांगडे आये तो उनको देखकर प्रदीप ढीढी अपने मोटर सायकल को लेकर भाग गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें