महापौर के बेटे को मिली जमानत, सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनान... - CG Sandesh

महापौर के बेटे को मिली जमानत, सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाने पर हुई थी गिरफ्तारी

सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाने के मामले में रायपुर महापौर मीनल चौबे के बेटे समेत चार लोगों को जमानत मिल गई है. बता दें कि, रायपुर की मेयर मीनल चौबे के बेटे ने 27 फरवरी की देर रात सड़क पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था.और इसी दिन मां मीनल चौबे ने मेयर पद की शपथ ली थी.मेहुल चौबे का सड़क पर केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था.जिसके बाद कांग्रेस कार्रवाई की मांग कर रही थी.मामले की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.

दरअसल सड़क में केक काटने को लेकर प्रशासन इन दिनों सख्त रवैया अपना रही है.हाल ही में सड़क पर केक काटने पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की गई थी.

मेयर मीनल चौबे ने मांगी थी माफी

हालांकि,वीडियो सामने आने के बाद मेयर मीनल चौबे ने माफी मांगी थी.उन्होंने कहा कि,मैंने वीडियो देखा जो मेरे घर के सामने की है। मेरे बेटे का जन्मदिन था,उसने सड़क पर केक काटा है। मैंने आज सुबह ही अखबार में पढ़ा कि,हाईकोर्ट ने सड़कों पर केक काटने से मना किया है। जो भी हुआ गलत हुआ है मैंने अपने बेटे को समझाइश दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें