महासमुंद : जिले के सभी जनपद पंचायतों के बाद अब जिला पंचायत म... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के सभी जनपद पंचायतों के बाद अब जिला पंचायत में भी भाजपा का कब्जा, मोंगरा पटेल और भीखम ठाकुर ने मारी बाजी

महासमुंद। आज महासमुंद जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों सीटों पर अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। 


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने मोंगरा पटेल को मैदान में उतारा, वहीं कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के रूप ने सृष्टि अमर चंद्राकर को मैदान में उतरा था। 15 सदस्यों वाली जिला पंचायत के सदस्यों ने मतदान किया और नतीजा रहा कि भाजपा की मोंगरा पटेल को 15 में 10 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सृष्टि अमर चंद्राकर को 5 वोटो से संतुष्ट होना पड़ा। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव में में भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में भीखम ठाकुर को मैदान ने उतरा वहीं निर्दलीय उम्मीदवार जुगनू चंद्राकर मैदान ने उतरे। मतदान के बाद भाजपा के भीखम ठाकुर को 12 और जागेश्वर जुगनू चंद्राकर को 3 मत ही मिले। इस तरह भाजपा ने जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों सीटों पर अपना कब्जा कर लिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें