
महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया
महर्षि विद्या मंदिर स्कूल ग्रुप महासमुंद एवं सहस्र शीर्षा देवी मंडल द्वारा संयुक्त रूप से 08 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत गुरु पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया
तत्पश्चात संस्था प्रमुख प्राचार्य आर. के. तिवारी सर जी द्वारा उद्बोधन में बताया गया की मनुस्मृति में लिखा गया है की "यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता" साथ ही 1857 की क्रांति जिसमें रानी दुर्गावती एवं रानी लक्ष्मीबाई जैसे नारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं नारी शक्ति को और सुदृढ़ किया तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं (रेखा तिवारी, अनीता ग्वाल) द्वारा भी महिला दिवस पर अनेक उद्बोधन दिए गए
साथ ही विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन कराया गया जिसमें कुर्सी दौड़ में प्रथम भूमिका पटेल एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निशि चंद्राकर ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया, कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की समाप्ति पर पुरस्कार एवं मिष्ठान वितरित किया गया।अन्य सम्बंधित खबरें