
महासमुंद : श्रम पंजीयन हेतु विभाग द्वारा लगाए गए शिविर
8 मार्च 2025 को जिला न्यायालय महासमुंद परिसर में आयोजित आज नेशनल लोक अदालत के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया एवं श्रम न्यायालय के न्यायाधीश तथा प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी के मार्गदर्शन पर श्रम विभाग द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर श्रम विभाग के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार अथवा विभाग के योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्राप्त हो इस उद्देश्य के लिए श्रम विभाग के द्वारा शिविर लगाए गए थे। शिविर में उपस्थित श्रम विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा लोक अदालत में अपने प्रकरण में आए पक्षकरों तथा संबंधता नागरिकों का श्रम पंजीयन करने की कार्यवाही की गई।
इसके अलावा श्रम विभाग में संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी गई। श्रम विभाग के शिविर में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित योजनाए जैसे निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कार्ड योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, विशेष शिक्षा सहायता योजना, मोबाईल रजिस्ट्रेशन वेन योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायजा योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के साथ साथ अन्य श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।