महासमुंद :  खेतों में में लगी आग, किसानों को नुकसान - CG Sandesh

महासमुंद : खेतों में में लगी आग, किसानों को नुकसान

महासमुंद के ग्राम कौंदकेरा मिडील स्कूल के पास खेतों में लगी आग स्कूल तक पहुंची, प्राप्त जानकारी अनुसार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात उपद्रवियों द्वारा ग्राम कौंदकेरा के खेतों में आग लगा दिया गया जो कि आग तेजी से फैलते हुए आसपास के खेतों में रखे पैरावट को खाक करते हुए किसान के घरों तक पहुंच गया, और वहां रखा हुआ पैरावट के साथ-साथ कंडे के ढेर को भी जला दिया.

इस घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया, जिसपर कराते मास्टर नीलकंठ साहू ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को फोन लगाया. इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गांव वालों ने बताया कि उपद्रवियों द्वारा यह कार्य किया गया है जिससे किसानों को इतना नुकसान का सामना करना पड़ा है.


अन्य सम्बंधित खबरें