महासमुंद : शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल प... - CG Sandesh

महासमुंद : शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे 10 हजार से अधिक सचिव

महासमुंद। जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सचिव को शासकीयकरण की मांग को लेकर 10 हजार से अधिक सचिव अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पटवारी कार्यालय के सामने शासकीय करण की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे सचिवों ने छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।


सचिवों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव की सरकार छत्तीसगढ़ में पंचायती राज में काम करने वाले 10000 से भी ज्यादा सचिवों को ठगने का काम किया है। भाजपा के घोषणा पत्र में प्रदेश सचिवों को वादा किया गया था कि सरकार बने पर शासकीय कारण किए जाएगा। जो वादा भारतीय जनता पार्टी ने किया था वह मोदी की गारंटी थी। आज कहीं भी यह मोदी की गारंटी दिख नहीं रही है। साल भर राज्य सरकार के बीच जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिवों को अब तक शासकीय कारण नहीं किया जाना सिर्फ और सिर्फ छल है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें