महासमुंद : बर्तन बेचने और साफ करने के बहाने चोरी करने वाले अ... - CG Sandesh

महासमुंद : बर्तन बेचने और साफ करने के बहाने चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

महासमुंद। जिला पुलिस को अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के चार चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बंगला देश के निवासी हैं और दो पश्चिम बंगाल के बताया गया हो। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस 59 लाख रुपए के जेवरात की जप्ती की गई है।



एक साल पहले बर्तन बेचने वाले बनकर जिले में बांगला देश के लोग पहुंचे थे। बर्तन बेचने और बर्तन साफ करने के बहाने गांव में प्रवेश करते थे। पहले लोगों का भरोसा के जीतते फिर चोरी की घटना को अंजाम दे कर गांव से रातों रात हो जाते फरार। महासमुंद पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगभग 20 दिन लग गए।



मामले में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि महासमुंद जिले के सांकरा, बसना और सरायपाली में चोरी की घटनाएं लगातार घटित हो रही थी। पुलिस ने मामले में पड़ताल पर लगे थे। तभी पुलिस को जानकारी मिली कि महासमुंद में कुछ संदिग्ध बर्तन बेचने वाले घूम रहे हैं। जिनका नाम मिलन मंडल पिता मुजम्मिल मंडल और शफीक शेख उर्फ बाबू पिता इदरीश शेख बताया गया। जिसे महासमुंद जिले के सांकरा पुलिस ने संदेह के आधार पर थाना बुलाकर पूछताछ की, पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के पूछताछ में यह बात निकलकर सामने आई कि पश्चिम बंगाल का अफसर मंडल मानव तस्करी के माध्यम से मिलन मंडल को 2003 में लेकर कर्नाटक आया, जहां उसका फर्जी आधारकार्ड पेन कार्ड बनवाया गया था। दोनों बांग्लादेशी चोरी के जेवरात को पश्चिम बंगाल के कर्मकार के पास बेचा करते थे। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें