महासमुंद : सहयोगी महिला से अश्लील बातें करने वाले वन परिक्षे... - CG Sandesh

महासमुंद : सहयोगी महिला से अश्लील बातें करने वाले वन परिक्षेत्र अधिकारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

महासमुंद। जिले के वन परिक्षेत्र के पिथौरा के एक उप वन क्षेत्र शाखा प्रभारी ने एक महिला कर्मचारी के साथ ड्यूटी के दौरान अश्लीलता भरे बातें कर महिला को अपमानित किया है। उप वन क्षेत्र के शाखा प्रबंधक ने शिकायतकर्ता महिला को रेगुलर करने का लालच भी दिया हुआ। जिससे डेली विजेश महिला कर्मचारी ने मामले की शिकायत नजदीकी पिथौरा थाना क्षेत्र में कर कार्रवाई की मांग की है।

महिला कर्मचारी ने शिकायत में लिखा है कि 18 अप्रैल को वह कार्यालय में अपना काम कर रही थी। तभी सत्येंद्र कश्यप ने फोन करके महिला को अपने कार्यालय में बुलाया और महिला कर्मचारी से कहा कि मेरी बीबी के साथ मेरे संबंध ठीक नहीं है मैं 15_20 दिन में एक ही बार शारीरिक संबंध बनाता हूं। तुम मेरी सहयोगी बनो में तुम्हे डेलीविजेस से परमानेंट करवा दूंगा। अधिकारी की बात से महिला के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची और महिला ने मामले की शिकायत पिथौरा थाना में की है। महिला की शिकायत पर पिथोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें