महासमुंद : बजरंग दल ने CMO के खिलाफ किया बड़ा प्रदर्शन, सिर म... - CG Sandesh

महासमुंद : बजरंग दल ने CMO के खिलाफ किया बड़ा प्रदर्शन, सिर मुंडवाकर किया पुतला दहन, सड़कों से गायों को हटाकर जंगल में छोड़ने पर हुआ बवाल

महासमुंद। जिले के बसना नगर में आज राष्ट्रीय बजरंग दल ने नगर पंचायत सीएमओ के विरुद्ध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन नगर पंचायत द्वारा 4 महीने पहले बसना नगर के सड़कों से हटाये गए गाय की उचित व्यवस्था ना कर उन्हें जंगलों में छोड़ दिए जाने के लिए किया गया.


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा लगभग 4 महीने पूर्व बसना नगर के मुख्य मार्ग से करीब 400 गाय उठाकर उनके रहने खाने की व्यवस्था ना कर उन्हें जंगलों में तस्करों के लिए छोड़ दिया गया, उन्होंने नगर पंचायत सीएमओ पर गोवंश की तस्करी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में अपराध दर्ज करने की मांग की थी, अब तक सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन कर अपना सिर मुंडवाया और सीएमओ का पुतला दहन किया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें