महासमुंद : अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, रोक लगान... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, रोक लगाने पहुंचे कलेक्ट्रेट

महासमुंद। जिले के ग्राम पंचायत बिरकोनी के सरपंच ग्रामीणो के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने और नयी शराब दुकान नही खोलने के संदर्भ में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सरपंच ने बताया कि बिरकोनी मे कन्याशाला, आंगनबाडी , पटवारी कार्यालय , बालक हाई स्कूल , मंडी के सामने धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही है। जिससे युवाओं मे नशे की लत बढ़ रही है और परिवारिक कलह बढ़ रहा है। गांव के कुछ लोगो के साथ कुछ बाहरी लोग आये दिन अवैध शराब बेच रहे है। जिसपर पुलिस और आबकारी विभाग अंकुश नही लगा पा रहा है। उसके बावजूद बसना शराब दुकान को बिरकोनी मे खोलने की तैयारी चल रही है। जिसका पूरा गांव विरोध कर रहा है। आने वाले समय मे अवैध शराब पर अंकुश नहीं लगाया गया और नयी दुकान खोलने के प्रस्ताव को निरस्त नहीं किया गया तो पूरा गांव यहां आकर विरोध- प्रदर्शन करेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें