news-details

महासमुंद : स्वामी आत्मानंद कॉलेज में जन भागीदारी बैठक आयोजित

आज 27 मार्च 2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति की इस सत्र की द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया।

जनभागीदारी बैठक में मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे। साथ में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, अनुभागीय अधिकारी के रूप में हरिशंकर पैकरा, जनभागीदारी समिति की सचिव एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.डाँ. अनुसुइया अग्रवाल (डी.लिट) ,जनभागीदारी समिति के समस्त सदस्य गण एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा को ध्यान में रखते में समस्त सदस्यों को पुष्प पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया। माननीय विधायक महोदय एवं जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य एवं जनभागीदारी समिति की सचिव प्रो.डाँ. अनुसुइया अग्रवाल (डी.लिट) के द्वारा किया गया।

स्वागत उद्बोधन महाविद्यालय की प्राचार्य एवं जन भागीदारी समिति की सचिव प्रो.डाँ. अनुसुइया अग्रवाल(डी. लिट) ने महाविद्यालय से जुड़ी समस्त समस्याओं एवं व्यवस्थाओं को समिति के समक्ष रखा। महाविद्यालय के भवन निर्माण की तरफ भी समिति का ध्यान आकर्षित किया।

सत्र 2025-26 में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के अध्यापन कक्ष व्यवस्था पर भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही महाविद्यालय में नियमित प्राध्यापकों की नियुक्तियों पर प्रकाश डाला। एवं महाविद्यालय में तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारी की मांग को लेकर भी समिति के समक्ष अपनी बात रखी। महाविद्यालय के अन्य विषयों पर भी प्राचार्य महोदया ने समिति को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।

इसके पश्चात जन भागीदारी समिति की प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुतीकरण एवं बैठक एजेंडा को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया साथ ही महाविद्यालय से जुड़ी अन्य जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात जन भागीदारी समिति की बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ने सभी समस्याओं को धनपूर्वक सुना एवं उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए उचित निर्देश प्रदान किये। उन्होंने महाविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर भूमि चिन्हांकन करने का आश्वासन दिया। विधायक महोदय के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न जनभागीदारी समिति की बैठक में महाविद्यालय को 10 पंखे, 05 आलमारी, आरो प्यूरीफायर एवं बायोमैट्रीक मशीन देने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया।

जनभागीदारी समिति की बैठक में मंच संचालन निलेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया। जनभागीदारी समिति की बैठक में आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के प्राध्यापक तरुण कुमार बंदे द्वारा किया गया।

महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने अपना सराहनीय योगदान प्रदान किया।






अन्य सम्बंधित खबरें