बसना से पिथौरा की तरफ जा रही टैंकर के पलटने से उसमें सवार ए... - CG Sandesh

बसना से पिथौरा की तरफ जा रही टैंकर के पलटने से उसमें सवार एक महिला की मौत

सड़क किनारे लगे पौधों में पानी डालने के काम में लगा था टैंकर

रूपानंदसाव,बसना/पिथौरा.नेशनल हाइवे 53 पर टेका के पास 12 दिसम्बर17 दिन मंगलवार की शाम बसना से पिथौरा की तरफ जा रही टैंकर के पलटने से उसमें सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार की शाम 5 बजे की है।

पुलिस के अनुसार सड़क निर्माण की ठेका कंपनी बीएससीपीएल द्वारा सड़क किनारे लगाए गए पौधों में पानी डालने के काम में लगा टैंकर जीजे 20 यू 5426 कैंप वापस लौटते समय नेशनल हाइवे में टेका के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में सवार मनका जोशी लखनपुर झलप निवासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही उदयराम देवांगन (55) व चित्ररेखा ढीमर (30) ग्राम लखनपुर, चालक सुरेंद्र (55) निवासी झारखंड भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर संजीवनी 108 की टीम ने घायलों को पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायल चित्रलेखा के मुताबिक लखनपुर निवासी लक्ष्मी साहू ठेकेदार के माध्यम से इस कंपनी में हम लोग मजदूरी कार्य कर रहे थे। काम पूरा कर लौटने के दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। पिथौरा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें