महासमुंद : जंगली सूअर का शिकार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : जंगली सूअर का शिकार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के सरायपाली वन परिक्षेत्र बहेरापाली के ग्राम पोटापारा में नारद पिता पंचराम बरिहा जाति बिझवांर उम्र 53 वर्ष के घर में अवैध शिकार कर वन्यप्राणी मांस रखने की सूचना पर वन अधिकारी और कर्मचारियों ने दबिश देकर आरोपी के घर की तलाशी के दौरान वन्य प्राणी जंगली सुअर का 8 नग हड्डी तथा खुन लगा हुआ प्लास्टिक बोरा एवं थैला जप्त किया है। 


आरोपी नारद बरिहा ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ हेमसागर साव पिता भुवनेश्वर, तिरिथ राम कोंध पिता जोगीलाल, प्रदीप कुमार सिदार पिता नंद कन्हैया सिदार वन्य जीव के शिकार में शामिल थे। जिन्हें गिरफ्तार 

 उनके विरूद्ध वन्यप्राणी सरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 (16)A, 39(3), 39(3)स, 43 (A)1 एवं धारा 09 तथा धारा 51 के तहत् कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियुक्तो को समक्ष न्यायालय प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट सरायपाली के आदेश से रिमांड में रखने हेतु जिला जेल महासमुन्द भेजा गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें