महासमुंद : च्वाईस सेंटर संचालक से मारपीट, शिकायत पर मामला दर... - CG Sandesh

महासमुंद : च्वाईस सेंटर संचालक से मारपीट, शिकायत पर मामला दर्ज.

महासमुंद के बिरकोनी में एक च्वाईस सेंटर संचालक से मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार डोमेश्‍वर साहू वार्ड नंबर 19 बिरकोनी निवासी का बिरकोनी एनएच 53 रोड में च्वाईस सेंटर है, जिसका वह संचालन करता है. तथा 11 अप्रैल 2025 को शाम करीब 06:30 बजे वह अपने च्वाईस सेंटर दुकान को बढ़ाकर अपने मोटर सायकल से घर बिरकोनी बस्ती जाने के लिए मोटर सायकल चालू किया था, जहाँ उसी समय गांव के लोकेश यादव अपने मोटर सायकल में आया और डोमेश्‍वर के गाड़ी के सामने गाड़ी खड़ा कर रास्ता रोका, तब डोमेश्‍वर, लोकेश यादव को अपनी गाड़ी हटाओ मुझे घर जाना है कहा तो लोकेश यादव के द्वारा मै अपना गाड़ी नही हटाऊंगा, कहकर मां-बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने लगा.

इसके बाद डोमेश्‍वर अपनी गाड़ी से उतर कर अपने दुकान में गया, तो लोकेश यादव उसे गाली देते हुये दुकान मे आकर डोमेश्‍वर का कालर पकड़कर हाथ, मुक्का, झापड़ से मारपीट किया. घटना को देख आस पास के लोग आने लगे, माहोल देख कर लोकेश यादव ने डोमेश्‍वर के दुकान का सामान तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुये वहा से चला गया.

मारपीट करने से डोमेश्‍वर को गर्दन चेहरा एवं कंधा पीठ में चोट लगा है घटना को वहां पर उपस्थित आसपास के दुकानदारो मनोज यादव, रिशी चक्रधारी व अन्य लोग देखे सुने है,  मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें