
महासमुंद : भोरिंग में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण
छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल के मुख्य आतिथ्य में कल 14 अप्रैल 2025 को शाम 4:00 बजे भोरिंग स्थित सामाजिक भवन में भारतीय संविधान के निर्माता एवं देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा साथ ही छत्तीसगढ़ की पावन धरा में अवतरित महान सामाजिक क्रांतिकारी, दलित, शोषित, पिछड़ों के सामाजिक स्वाभिमान की रक्षा करने वाले तथा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के जन्मदाता स्वर्गीय दादा नकुल देव ढ़ीढ़ी की 111वीं जयंती के कार्यक्रम का शुभारंभ करने महासमुंद जिले में उनका आगमन हो रहा है।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी रहेगी साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष राज्य भंडार गृह निगम छत्तीसगढ़ शासन के चंदूलाल साहू, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व आरंग विधायक संजय ढीढी, पूर्व विधायक महासमुंद पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक महासमुंद विमल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ सतनामी मुक्ति केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ढीढी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद भीखम सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष महासमुंद ऐतराम साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष महासमुंद दिशा दीवान, नगर पंचायत अध्यक्ष तुमगांव माननीय बलराम साहू, जिला पंचायत सदस्य महासमुंद सृष्टि अमर चंद्राकर, जनपद पंचायत सदस्य महासमुंद प्रियंका लवेश ढीढी तथा ग्राम पंचायत बोरिंग के सरपंच लीला लोकेश्वर साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। तथा मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा संगठन महामंत्री के पवन साय उक्त कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
उक्ताशय की जानकारी सतनामी समाज के कार्यकर्ता एवं सदस्य अनिल ढीढी एवं योगेश मधुकर ने दी।