news-details

महासमुंद : ग्राम मोहगांव में 1936 से चल रही श्रीराम लीला की परंपरा, 11 दिवसीय आयोजन बना श्रद्धा का केंद्र

महासमुंद जिला के ग्राम मोहगांव में वर्ष 1936 से निरंतर श्रीराम लीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है। यह आयोजन श्रीराम नवमी से शुरू होकर आगामी ग्यारह दिनों तक चलता है, जिसमें रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन किया जाता है।

हर दिन रामकथा के प्रमुख प्रसंगों का मंचन

ग्यारह दिवसीय श्रीराम लीला मंचन में रामायण के विभिन्न कांडों का मंचन क्रमशः इस प्रकार होता है:

  • 1. प्रथम दिवस – श्रीराम जन्म (आद्य कांड)
  • 2. द्वितीय दिवस – यज्ञ रक्षा (आद्य कांड)
  • 3. तृतीय दिवस – श्रीराम विवाह (आद्य कांड)
  • 4. चतुर्थ दिवस – श्रीराम वनवास (अयोध्या कांड)
  • 5. पंचम दिवस – भरत मिलन (अयोध्या कांड)
  • 6. षष्ठ दिवस – सीता हरण वध (अरण्य कांड)
  • 7. सप्तम दिवस –बाली बध (किष्किंधा कांड)
  • 8. अष्टम दिवस – सीता की खोज (सुंदर कांड)
  • 9. नवम दिवस – कुंभकरण वध (लंका कांड)
  • 10. दशम दिवस – इंद्रजीत वध (लंका कांड)
  • 11. एकादश दिवस – रावण वध एवं श्रीराम का राज्याभिषेक (लंका कांड)

2017 में हुआ श्रीराम-जानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

ग्रामवासियों की सामूहिक श्रद्धा और सहयोग का अनूठा उदाहरण 2017 में देखने को मिला, जब श्रीराम-जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मंदिर निर्माण में सभी कर्मचारियों ने अपने एक माह का वेतन समर्पित किया, वहीं किसानों ने एक-एक एकड़ भूमि से ₹1400-1400 का सहयोग देकर मंदिर निर्माण में भागीदारी निभाई।

ग्यारह दिन का सात्विक जीवनचर्या

श्रीराम नवमी से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन के दौरान गांववासी पूरी श्रद्धा के साथ सात्विक जीवन यापन करते हैं। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक बन चुका है।

श्रीरामलीला का सजीव मंचन में राजा दशरथ उमाशंकर प्रधान,सुमंत्र मंत्री नित्यानंद प्रधान,कौशल्या परमानंद साव, कैकई कृष्ण बारीक,सुमित्रा रमेश प्रधान, श्रीराम दीपक बढ़ाई, बलिराम मतारी, लक्ष्मण प्रणव प्रधान, रत्नाकर प्रधान, सीता मुकेश बारीक, अशोक बढ़ाई, हनुमान सीताकांत प्रधान, मोहन लाल साव, वशिष्ठ मीनकेतन बढ़ाई, विश्वामित्र अरुण कर,जनक राजा निरंजन यादव, जनक मंत्री रमेश प्रधान, भरत दीपक बढ़ाई, शत्रुघ्न प्रणव प्रधान, रावण उमाशंकर प्रधान, रावण मंत्री नित्यानंद प्रधान, शूर्पणखा हितेश बारिक ,बाली किरोटी प्रधान, विभीषण योगेश कुमार बढ़ाई,कुंंभकरण लक्ष्मण पाणिग्रही, इंद्रजीत रमेश प्रधान, अरुण कर, तरूणी सेन रमेश प्रधान, महिरावण अरुण कर,अन्य असुर पंचानन प्रधान, तेजराज प्रधान, मुरली साहू,कमलेश बारिक

हास्य कलाकार लवणी बढ़ाई, कृष्ण प्रधान, फोतको, देवेश प्रधान, मुरली साहू, अन्य सहयोगी जन्मज़य साहू,राहुल प्रधान, खगेश्वर बढ़ाई, राधाचरण सेठ, नवीन सांड, केतन प्रधान, रेशम, मनबोध,घनश्याम,पंचराम,खेमलाल,रूपम,

वाद्य कलाकार किशोर बढ़ाई, दुबई बढ़ाई, दुर्योधन बढ़ाई, खगेश्वर बारीक, उत्तर प्रधान, पंकज बारीक, पदमन प्रधान , विकल विशाल,कुथू,खीरसागर साहू

लाइट प्रभार चिंतामणि प्रधान, वीरेंद्र बढ़ाई, कुलदीप साहू,प्रीतम कर, पुरंदर साहू, गोल्डिक बढ़ाई, एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से पूर्ण होता है

ग्राम मोहगांव की यह परंपरा, अगली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है।


अन्य सम्बंधित खबरें