news-details

महासमुंद : बाबासाहेब ने प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार दिया : योगेश्वर राजू सिन्हा

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सर्वप्रथम शहर के नयापारा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। इसके पश्चात अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आज हम सब यहां एक महान व्यक्तित्व को याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जिनका नाम सुनते ही भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना हमारे मन में जाग उठती है। वो हैं हमारे भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर। डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को एक दलित परिवार में हुआ था। वें बचपन से ही सामाजिक भेदभाव और छुआछूत जैसी अमानवीय चीजों को झेलते आए, लेकिन कभी हार नहीं मानी। कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की, उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। बाबा साहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार के रूप में भी जाने जाते हैं। 

उन्होंने भारत के संविधान की रचना करते समय यह सुनिश्चित किया कि देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त हो। उनके द्वारा बनाया गया संविधान आज भी हमारा सबसे मजबूत लोकतांत्रिक आधार है। हमें केवल उनको जयंती के समय ही याद नहीं करना है बल्कि उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करना है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना है।

संविधान गीत विमोचन कार्यक्रम में हुए शामिल 

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर अंबेडकर भवन में संविधान गीत विमोचन कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू शामिल हुए। भवन में भगवान गौतम बुद्ध की पूजा अर्चना कर सभी की सुख, समृद्धि की कामना की।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री एम आर विश्वनाथन, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ नेतागण माधवराव टांकसाले, संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, सुधा साहू, सुजाता विश्वनाथन, मीना वर्मा, गोपाल वर्मा, भाऊराम साहू, देवेंद्र चंद्राकर, मनीष शर्मा, हनीश बग्गा, राहुल चंद्राकर, सोनाधर सोनवानी, नंदू जलक्षत्री, शुभ्रा शर्मा, माखन पटेल, गोविंद ठाकुर, आनंद साहू, पीयूष साहू, सीता डोंडेकर, सुनैना ठाकुर, चंद्रशेखर बेलदार, धनेश्वरी सोनवानी, शरद राव, नईम खान, अभिषेक पांडे, सुरेखा कंवर, उषा पाल, सुनिता साहू, लक्ष्मी साहू, भगवती करकसे, हेमकांति देवांगन सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि सहित आमजन उपस्थित थें।


अन्य सम्बंधित खबरें