महासमुंद : गांजा तस्करी करते 4 महिलाएं सहित 8 तस्कर हुए गिरफ्तार, रायपुर में खपाने की थी तैयारी
महासमुंद जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने गाँजा तथा नशीली दवाओं की तस्करी के तीन पृथक-पृथक मामलों में 4 महिलाओं सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में 3.25 लाख का गाँजा, दूसरे मामले में 1,19,745 रूपये का गाँजा तथा तीसरे मामले में 100 नग नशीली टेबलेट जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में आज मुखबिर से के सूचना मिली कि 5 व्यक्ति तीन थैलों में अवैध मादक गाँजा रखकर एनएच 53 रोड ग्राम गनियारीपाली चौक में बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं पुलिस की टीम मुखबिर के निशानदेही पर एनएच 53 रोड ग्राम गनियारीपाली चौक पहुँचे जहां पर मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार 4 महिला एवं 1 पुरूष तीन थैला रखकर बस का इंतजार कर रहे थे।
तस्करी करने वाले पुरूष व महिलाओं से पूछताछ करने पर थैलों मे गाँजा रखना स्वीकार किये तथा गाँजा को बलांगीर ओड़िशा से रायपुर छग में खपाने ले जाना बताया। गिरफ्तार महिलाओं में सोनमबाई सोलंकी पति जितेंद्र 35 साल, मालती सोलंकी पति रोलेक्स 40 साल, सुनीता सोलंकी पति निलेश 40 साल, दीपाली पवार पति लिटी 19 साल तथा गुर्जर पवार पिता सुकलाल 20 साल साकिन रेल्वे स्टेशन बलांगीर जिला बलांगीर ओड़िशा का निवासी होना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से 21 किलो ग्राम गांजा कीमती 3,25,000 रूपये जब्त किया गया।