CRPF को मिला सम्मान, केंद्रीय गृहमंत्री ने तारीफ में कही ये ... - CG Sandesh

CRPF को मिला सम्मान, केंद्रीय गृहमंत्री ने तारीफ में कही ये बात.

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पूर्वती में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 150वीं बटालियन को देश का ‘बेस्ट फॉरवर्ड ऑपरेशन बेस’ घोषित किया गया है. यह पुरस्कार देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बटालियन के कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला को भव्य समारोह में प्रदान किया.

पूर्वती गांव को कभी नक्सली कमांडर हिडमा और उसके सहयोगी देवा का गढ़ माना जाता था. यहां बाहरी लोगों की आवाजाही तक नक्सलियों की अनुमति के बिना मुमकिन नहीं थी. मगर अब यही इलाका भारतीय सुरक्षा बलों के नियंत्रण में है, जहां से नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं.

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CRPF की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो जाए. उन्होंने कहा कि यह कार्य CRPF की भूमिका के बिना अधूरा रहेगा. उन्होंने इस अवार्ड को CRPF के साहस, समर्पण और अनुशासन की पहचान बताया.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें