
महासमुंद : 5.22 करोड़ की लागत से पीढ़ी जलाशय का होगा कार्य, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया भूमिपूजन
जिले के महासमुंद विकासखंड के अंतर्गत पीढ़ी जलाशय के शीर्ष कार्य एवं नहरों के लाईनिंग, पक्के कार्यों के मरम्मत कार्य का ग्राम लहंगर में गुरुवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भूमिपूजन किया। इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई की क्षमता बढ़ेगी और किसानों को पानी की कमी नहीं होगी।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम गढ़ रही है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक सभी सुविधाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से हमारी सरकार कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में हमारे क्षेत्र को भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य की सौगात मिली है। उन्होंने बताया कि 5.22 करोड़ रुपए की लागत से पीढ़ी जलाशय में विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इसमें जलाशय के बांयी तट नहर आर.डी. 0 मीटर से 7200 मीटर, दांयी तट नहर आर.डी. 0 मीटर से 1700 मीटर तक जीर्णोद्धार एवं सी.सी. लाइनिंग कार्य, बांयी तट नहर में 3 नग माइनर के मिट्टी कार्य, बांयी एवं दांयी तट नहर में 12 नग पक्के संरचनाओं तथा 23 नग कुलाबा निर्माण कार्य होगा।
सिंचाई क्षमता में होगी वृद्धि
इस कार्य के बाद क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। इससे हमारे किसान भाइयों को काफी राहत मिलेगी। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। इसलिए सरकार बनने के बाद से ही किसान हित में लगातार फैसले ले रही है। आगामी समय में और भी विकास कार्यों की सौगात हमारे जिले और क्षेत्र को मिलती रहेगी।
यह रहे उपस्थित
इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जनपद अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता झनक लाल (मुन्ना) साहू, लहंगर सरपंच पोषण यादव, पीढ़ी सरपंच धरेंद्र साहू, रामेश्वर पटवा सहित ग्रामीणजन, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थें।