
महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा नेताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इस बार भी प्रधानमंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों व मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता बंटी शर्मा, संदीप घोष, हरवंश सिंह मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा- इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। पूरे विश्व ने संवेदना प्रकट की है। पीड़ित परिजनों को न्याय जरूर मिलेगा। आगे कहा कि कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेज अच्छे से चल रहे थे, निर्माण कार्यों में गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया।
इसके साथ ही उन्होंने देश को ग्लोबल स्पेस पावर बनाने की बात भी कही। पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भारत जिन उपग्रहों का उपयोग करता है, उनमें से कई डॉ. कस्तूरीरंगन की देखरेख में लॉन्च की गई थी। उनका व्यक्तित्व खास था और युवा पीढ़ी उनके कार्यों से बहुत कुछ सीख सकती है। नया सीखने, जानने और कुछ नया करने का उनका दृष्टिकोण प्रेरणादायक था।
देश के युवाओं एवं अन्य विषयों पर भी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया है। भारत का युवा, साइंस और इनोवेशन की ओर बढ़ रहा है। साथ ही कहा कि भारत ने अपने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया है। आज बहुत से युवा स्पेस स्टार्टअप में नए झंडे लहरा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने म्यांमार के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा, अफ्रीका के बीमार बच्चों का भारत में इलाज, मोबाइल एप सचेत और एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी बात की
अन्य सम्बंधित खबरें