तुमगांव : पत्थर से मारकर पहुँचाया चोट, मामला दर्ज - CG Sandesh

तुमगांव : पत्थर से मारकर पहुँचाया चोट, मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम कांपा में एक व्यक्ति के आंख के उपर माथे में पत्थर से मारकर चोट पहुँचाया गया, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

ग्राम कांपा निवासी रंजीत पिता चिन्ता राम बंजारे ने बताया कि 11 मई 2025 को रात्रि 08:00 बजे उनके गांव का उमेश टण्डन शराब के नशे में उसके मौसेरे भाई बादल टण्डन के साथ वाद विवाद कर रहा था जिसे रंजीत ने समझाने लगा तो उमेश टण्डन तू कौन होता है बीच में बोलने वाला कहकर रंजीत को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए पास में रखे पत्थर से बांए आंख के उपर माथे के पास मार दिया जिससे मस्तक में चोंट लगकर खुन निकलने लगा. इसके बाद उमेश ने जान सहित खतम कर दूंगा कहकर धमकी दी.

बताया गया कि घटना को पवन भारती एवं बादल देखा सुना है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें