news-details

महासमुंद : गौरव पथ चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया शुभारंभ

 शहर के बीटीआई रोड गौरव पथ चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ बुधवार को हुआ। स्थानीय बरोंडा चौक में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह शहर की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो अब जल्द ही पूरा होने वाला है।

बता दें कि बीटीआई रोड शहर के मुख्य मार्गों में से एक है। कई प्रशासनिक दफ्तर, स्कूल, कॉलेज का पहुंच मार्ग इसी बीटीआई रोड से जाता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहर से जोड़ने वाला एक मुख्य मार्ग है। इसलिए गौरव पथ चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण की मांग काफी समय से की जा रही थी। जिस पर शासन ने कार्य के लिए मंजूरी दे दी। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कार्य का भूमिपूजन किया गया था। बुधवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधिवत कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौरव पथ के सौंदर्यीकरण की मांग काफी समय से की जा रही थी। इस रास्ते से दिनभर लोगों का आना जाना लगा रहता है। शहर के साथ साथ आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के आवागमन का भी यही रास्ता है। लोगों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए ही रोड का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। लगभग 18 करोड़ की लागत से 3 किलोमीटर लंबाई तक सौंदर्यीकरण कार्य होगा।

यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, माधव राव टांकसाले, संदीप दीवान, सतपाल सिंह पाली, मुन्ना साहू, बंटी शर्मा, हरवंश सिंह, नारेंद्र गिरी, प्रशांत श्रीवास्तव, संदीप घोष, भाऊराम साहू, मीना वर्मा, आनंद गिरी, माखन पटेल, मनीष शर्मा, शुभ्रा शर्मा, गोपाल वर्मा, सुरेश साहू, अग्रज शर्मा, उत्तरा प्रहरे, सुजाता विश्वनाथन, सीता डोंडेकर, जय चोपड़ा, सुरेखा कंवर, लक्ष्मी साहू, रेखा बेहरा, राजेंद्र चंद्राकर, सोनाधर सोनवानी, पीयूष साहू, गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, सूर्यप्रताप सिंह, नंदू जलक्षत्री, अमन वर्मा, अमित साहू, अभिषेक पांडे, शरद राव, नईम खान, रामेश्वर पटवा सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि सहित आमजन उपस्थित थें।


अन्य सम्बंधित खबरें