news-details

महासमुंद जिले में मानसून 2025 हेतु कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 20 में आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

आपदा नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

मानसून 2025 के दौरान प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है। यह नियंत्रण कक्ष ’1 जून 2025’ से वर्षा ऋतु की समाप्ति तक ’कलेक्टर कार्यालय, कक्ष क्रमांक 20’ में कार्यशील रहेगा।

इस आपदा नियंत्रण कक्ष का ’दूरभाष क्रमांक 07723-223505’ तथा ’ईमेल आईडी msamund.cg@nic.in है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से बाढ़ अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानि, मकान क्षति एवं फसल क्षति की जानकारी शासन को प्रतिदिन ’प्रातः 9ः00 बजे’ तक भेजना अनिवार्य है। यह जानकारी प्रपत्र 1 एवं ’प्रपत्र-2’ के माध्यम से राहत आयुक्त कार्यालय के ’दूरभाष नम्बर 0771-2223471, ’’फैक्स नम्बर 0771-2223472’, तथा वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

आपदा नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु अपर कलेक्टर डॉ. रविराज ठाकुर (मो.नं.-73895-77569) को नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा प्रमोद कुमार (मो. नं.- 75871-68979) को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें